मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अधिकारों में अत्यधिक वृद्धि की संवैधानिक घोषणा से नाराज़ लोगों ने मिस्र के तीन नगरों में मुर्सी की पार्टी के मुख्यालयों को आग के हवाले कर दिया।प्रेस टीवी के अनुसार, शुक्रवार को मिस्र की स्वेज़ नहर के इस्माईलिया और पोर्ट सईद नगरों में मुस्लिम ब्रदरहुड की राजनीतिक शाख़ा फ़्रीडम एंड जस्टिस पार्टी के कार्यालयों में आग लगा दी गई।प्रदर्शनकारियों ने भूमध्य शहर अलेक्ज़ेंड्रिया में भी एफ़जेपी के कार्यालय पर धावा बोल दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और मुर्सी के समर्थकों के बीच झड़पें होने के समाचार हैं।ग़ौरतलब है कि नई संवैधानिक घोषणा के अनुसार क्रांति की रक्षा हेतु राष्ट्रपति कोई भी निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं और अब कोई भी राष्ट्रपति के बनाए हुए नियमों, निर्णयों और जारी किए गए आदेशों को चुनौती नहीं दे सकेगा और नई संसद के गठन तक राष्ट्रपति मुर्सी के सभी निर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।इस निर्णय के विरुध विपक्ष ने देश भर में व्यापक विरोध की घोषणा की है और इस क़दम को संविधान के विरुद्ध तख़्ता पलट क़रार देते हुए इसके गंभीर परिणामों की ओर से सचेत किया है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद अल बरादेई ने कहा है कि मुर्सी ने राष्ट्र की सभी शक्तियों को अपने हाथ में ले लिया है और वे ख़ुद को मिस्र का नया फिरऔन समझ रहे हैं। ..........166
22 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 367152
मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अधिकारों में अत्यधिक वृद्धि की संवैधानिक घोषणा से नाराज़ लोगों ने मिस्र के तीन नगरों में मुर्सी की पार्टी के मुख्यालयों को आग के हवाले कर दिया.....